नई सीरीज का हुआ ऐलान, जानिए कौन आ रहा है भारत और कहां-कहां होंगे मैच

Mohsin Shaikh
0














बीसीसीआई ने आज 2016-17 के नए सीजन के लिए भारत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की घोषणा कर  दी है।  दौरान तक़रीबन तीन बड़ी टीमें भारत आनेवाली हैं। इसके दौरान टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज का धमाल जमकर देखने को मिलेगा।

नई सीरीज का ऐलान:
बीसीसीआई ने जिस नई सीरीज का ताजा ऐलान किया है वो होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी 2017 में भारत आएगी और फरवरी-मार्च में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। ये चार टेस्ट मैच बेंगलुरु, धर्मशाला, रांची और पुने में खेले जायेंगे। गौरतलब है कि धर्मशाला, रांची और पुने पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेंगे।

सीजन की शुरूआत न्यूज़ीलैंड के साथ:
घरेलु ज़मीन पर भारतीय क्रिकेट टीम अपने सत्र की शुरूआत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ करेगी। न्यूज़ीलैंड की टीम अक्टूबर 2016 में भारत दौरे के लिए आएगी और यहां तीन टेस्ट मैच और पांच वनडे मैच खेले जायेंगे। टेस्ट मैच इंदौर, कानपूर और कोलकाता में होंगे जबकि वनडे मैच धर्मशाला, दिल्ली, मोहाली, रांची और विजाग में खेले जायेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top