
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा-9' की निर्णायक बनने जा रही हैं। जैकलीन इस शो में फ़िल्मकार करण जौहर और कोरियोग्राफर करन हेगड़े के साथ निर्णायक हैं।
जैकलीन ने कहा, "मेरे लिए यह एक नया और अलग अनुभव है। मेरे साथ बेहतरीन सह-निर्णायक हैं और इसमें काफी मज़ा आनेवाला है। ऐसे प्रतिभागियों का निर्णायक होना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, जो स्वंय इतने लोकप्रिय हैं।
कबाली ने फिल्म जगत में मचाया भूचाल, तोडा 'पीके; और 'सुल्तान' का रिकॉर्ड