रेनो ने लॉन्च की नई लॉजी कार, कीमत है 10.40 लाख रुपये

Unknown
0













फ्रांसीसी कार कंपनी रेनो ने बहु-उद्देशीय वाहन लॉजी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 10.40 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) है। यह खबर रेनो इंडिया ऑपरेशन्स के क्षेत्रीय सीईओ ने दी।

रेनो कंपनी के क्षेत्रीय सीईओ तथा प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने बयान में कहा कि लॉजी विश्व संस्करण का विनिर्माण 25 आतंरिक एवं बाह्य बदलाव के साथ किया गया है। यह 85 पीएस (करीब 85 हॉर्स पॉवर) और 110 पीएस इंजन क्षमता वाले संस्करणों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत क्रमशः 9.74 लाख रुपये और 10.40 लाख रुपये है।

साहनी ने कहा कि बहु-उद्देशीय वहां खंड में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इसे लॉन्च किये जाने के बाद से लॉजी को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है।

लॉन्च हुआ Swift का नया मॉडल, कीमत है 5 लाख से भी कम
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top