
रिलायंस जियो के बेहद सस्ते 4जी ऑफर ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। यूजर्स इस ऑफर को काफी पसंद कर रहे हैं। रिलायंस जियो के इस शानदार ऑफर के आने के बाद से ही उससे जुड़े कई तरह के फर्जी ऑफर सामने आ रहे हैं। इस फर्जी ऑफर्स में से एक है रिलायंस जियो लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन महज 199 रुपये में मिल रहा है तथा उसके साथ फ्री में 4जी सिम दी जा रही है।
यहां से आते हैं ऑफर्स
हालाँकि, रिलायंस की ओर से ऑफर जारी ही नहीं किया गया था। आपको बता दें कि ये सभी ऑफर्स ठगी करने वाले हैं जो व्हाट्सएप्प के ज़रिये आते हैं। यूजर्स भी ऐसे किसी भी ऑफर पर ध्यान न दें क्योंकि फेक होते हैं।
बिलकुल नहीं करें ऐसा
व्हाट्सएप्प पर आने वाले इस ऑफर के तहत आपको या तो किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है अथवा कोई एप्प डाउनलोड करना होती है। लेकिन ऐसे मैसेज में आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें अथवा फिर ऐसा कोई भी एप्प डाउनलोड नहीं करें जो रिलायंस जियो सिम और लाइफ ब्रांड का स्मार्टफोन महज 199 रुपये देने के लिए कहता हो। ऐसे मैसेज और लिंक बिलकुल फेक होते हैं।
यहां मिलेगा लाइफ समार्टफोन और सिम
आपको बता दें कि रिलायंस जियो लाइफ स्मार्टफोन और उसकी 4जी सिम केवल डिजिटल एक्सप्रेस मिनी/रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस कंपनी द्वारा जारी किये गए लाइफ स्मार्टफोन्स के केवल दो ही फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराये गए हैं।
फिल्म बेफिक्रे के इस पोस्टर ने भी तोड़ी सारी हदें, देखें नया पोस्टर...
इस चूर्ण को खाने से आपको होंगे ये 7 फायदे