
स्वाइप टेक्नोलॉजी ने कनेक्ट सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन कनेक्ट प्लस लॉन्च किया है। अगर आप सोंच रहे हैं कि इतनी कम कीमत में आपको अछि स्पेसिफिकेशन्स नहीं मिल पाएंगी तो आप गलत हैं। स्वाइप के इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क़्वाड़-कोर प्रोसेसर है इसके साथ ही इसमें 2 जीबी रैम मौजूद है। इसमें 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बात करें कैमरे की तो एलईडी फ़्लैश के साथ इस फोन में 13 मेगापिक्सेल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।
स्वाइप कनेक्ट प्लस में पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 8 से 10 घंटे तक का टॉकटाइम और 220 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
स्वाइप कनेक्ट प्लस की कीमत 4,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप का यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में आता है और इसे कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
बीएसएनएल मना रहा Month of Broadband, ग्राहकों को मिलेगा 30 सितम्बर तक आकर्षक तोहफा
रेनो ने लॉन्च की नई लॉजी कार, कीमत है 10.40 लाख रुपये