बजाज प्लेटिना का नया अवतार लॉन्च, कीमत है 43,241 रुपये

Unknown
0







बजाज ऑटो ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी पॉपुलर प्लेटिना का नया अवतार देश में लॉन्च किया है। यह प्लेटिना ईएस का अपडेट वर्जन है जिसे पिछले साल उतारा गया था। नए मॉडल का नाम है प्लेटिना कॉम्फोर्टेक, जिसे दो वेरिएंट लॉन्च किया गया है।

यह नई बाइक सेल्फ-स्टार्ट और किक-स्टार्ट दोनों में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को चॉइस देने के लिए बाइक को तीन कलर स्कीम में उतारा गया है। कलर स्कीम है: रेड, ब्लैक और ब्लू। कंफ़र्ट राइड के लिए इस बाइक में नए सस्पेंशन सिस्टम लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक नए सस्पेंशन पिछले मॉडल के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा बेहतर हैं। जंप से बचने के लिए सॉफ्ट स्प्रिंग सीट भी यहाँ देखने को मिलेगी।

इस बाइक में 102cc का DTS-i इंजन लगा है जो 8bhp का पावर और 8.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स लगा है। माइलेज 104 किमी प्रति लीटर का बताया जा रहा है।

कीमत व वेरिएंट इस प्रका हैं:
किक-स्टार्ट मॉडल : 43,241 (एक्स-शोरूम दिल्ली)
सेल्फ-स्टार्ट मॉडल : 43,241 (एक्स-शोरूम दिल्ली)

इस कंपनी ने लाया सिर्फ 2000 रुपये में 5 एमपी कैमरा के साथ 4G स्मार्टफोन

बीएसएनएल मना रहा Month of Broadband, ग्राहकों को मिलेगा 30 सितम्बर तक आकर्षक तोहफा

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top