अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्शन है तो टीवी पर डीटीएच या फिर केबल कनेक्शन लेने की जरुरत नहीं है। आप इंटरनेट के जरिए अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में अपने सारे मनपंसद चैनल्स देख सकते हैं। इन वेबसाइट्स परदेश और दुनिया भर के तमाम चैनल्स हैं जिनका प्रसारण भारत में नहीं होता है, लेकिन अपने प्रोग्रामिंग कंटेंट की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं। इतना ही नहीं हॉलीवुड मूवीज का शौक रखने वालों के भी अलग से चैनल हैं जिन पर बिना ब्रेक के आप अपनी मनपसंद नई-नई मूवीज देख सकते हैं।
इस साइट पर देख सकते हैं 1800 से अधिक चैनल्स
http://www.freeetv.com/ साइट पर क्लिक करने के बाद आप आसानी से 1800 से अधिक चैनल्स का मजा ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर भारत के अलावा विदेश के भी चैनल्स शामिल हैं। आप अलग-अलग Genure के हिसाब से चैनल्स को सेलेक्ट करके देख सकते हैं।
हॉलीवुड मूवी और शो देखने के लिए यह है बेस्ट साइट
अगर आप हॉलीवुड मूवी और टीवी शो देखना पसंद करते हैं
अगर आप हॉलीवुड मूवी और टीवी शो देखना पसंद करते हैं तो http://www.letmewatchthis.si/ पर क्लिक करके आप ऐसा कर सकते हैं। यहां पर पहले आपको अकाउंट बनाना होगा जिसके बाद ही आप मूवी और टीवी शो देख पाएंगे। इस साइट पर आप अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं और टॉप यूजर्स के बारे में भी देख सकते हैं।
भारत, पाकिस्तान के चैनल्स देखने के लिए ये है साइट
अगर आप केवल भारत या फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान के चैनल्स देखना चाहते हैं तो http://www.newtvworld.com/ वेबसाइट पर जाकर के ऐसा देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर भारत के 261 चैनल्स मौजूद हैं जिनमें मनोरंजन, स्पोर्ट्स, न्यूज और मूवी चैनल शामिल हैं। पाकिस्तान के भी कई प्राइवेट चैनल इस वेबसाइट के द्वारा देखे जा सकते हैं। केवल वहां के सरकारी चैनल पीटीवी को आप नहीं देख सकते हैं।
यूरोप, रुस, यूएसए के चैनल्स देख सकते हैं इस वेबसाइट पर
यूरोप, रुस और यूसएए के प्रसिद्ध टीवी चैनल्स को आप http://www.watchallchannels.com/ पर क्लिक करके आसानी से देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर जो न्यूज चैनल मौजूद हैं वो भारत में भी देखे जाते हैं। इस साइट पर बच्चों के चैनल्स भी मौजूद हैं, जिसको वो देख सकते हैं। यह चैनल्स अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच, और रुसी भाषा में भी अपना कंटेंट देते हैं।
