बढ़ानी है Typing Speed, तो अपनाएं ये 5 Tricks

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/typing-speed-5-tricks.html


यदि 5-6 महीने से लगातार प्रैक्टिस करने के बावजूद भी आप अपने ऑफिस में कंप्यूटर पर कोबोर्ड के बटन को बगैर देखें नहीं लिख पा रहे तो इस वजह से भी आपकी नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है। क्योंकि यदि ऑफिस में कोई भी काम आपको दिया जाएगा तो उसे लिखने में आप पूरा दिन लगा देंगे और इसका कारण आपकी स्लो टाइपिंग होगा। इसलिए जॉब पर ख़तरा मंडराने से पहले बेहतर है कि आप अपनी इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझा लें। इसके लिए आज हम आपो बता रहे है कुछ ऐसे शॉर्टकट टाइपिंग के कुछ ऐसे गुर जिसके बाद आपकी टाइपिंग स्पीड फर्राटेदार हो जाएगी।और बगैर देखे आप कीबोर्ड से कुछ भी बेहद आसानी से फटाफट टाइप कर पाएंगे।


इन स्टेप्स को करें फॉलो -

स्टेप 1] अपने बैठने के तरीके को भी बदलिए। इसलिए क्योंकि टाइपिंग करते समय हमेशा पैरों को फर्श पर और अपनी कलाई को कीबोर्ड के संतुलन में रखना चाहिए।
स्टेप 2] यदि आप कंप्यूटर पर कुछ टाइप करना चाहते हैं और वो भी बिना कीबोर्ड देखें तो आपको कीबोर्ड के लेटर्स का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। टाइपिंग का सबसे पहला नियम की दोनों हाथों का इस्तेमाल किया जाए।


स्टेप 3] अपने दोनों हाथों अपनी उंगलियों को कीबोर्ड के ऊपर दो भागों में रखें। सही तरीके से आपके दोनों हाथों की पहली उंगलिया F और J रखें उसके बाद बाकी सारी उंगलिया अपने आप सही जगह पड़ने लगेंगी।
स्टेप 4] अब जब आप कीबोर्ड के सभी लेटर्स को अच्छे से पहचान चुकें है तो अब बारी है रोजाना 1-2 घंटे प्रैक्टिस करने की।
स्टेप 5] इसके अलावा कुछ टाइपिंग सॉफ्टवेयर हैं जिसके जरिए आप अपनी टाइपिंग स्पीड को और निखार सकते हैं। जैसे (www.keybr.com), (speedtypingonline.com), (typingstudy.com)।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top