4100mAh की दमदार बैटरी वाला नया स्मार्टफोन M3 मैक्स Meizu ने किया लॉन्च

TrendingJob
0
Meizu M3 Max
Meizu M3 Max
चाइनीज कंपनी Meizu ने पिछले महीने M3E स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन M3 मैक्स लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 16000 रुपये) है. 12 सितंबर से ये स्मार्टफोन प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा.

M3E की तरह ही M3 मैक्स भी हाइब्रिड डुअल सिम के साथ आता है. ये फोन 1.8GHz मीडियाटेक हेलियो P10 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा. इस फोन में 6 इंच की फुल HD स्क्रीन है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है. 64 जीबी की इँटरनल मैमोरी वाले इस फोन की मैमोरी को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.


फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3G, 4G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, प्रॉक्जिमिटी सेंसर, एम्बिएंट सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं. इसकी खासियत है जबरदस्त बैटरी बैकअप. कंपनी ने इस फोन में 4100mAh की बैटरी दी है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top