दुनिया की सबसे तेज 4G, 44 सेकेंड में 5GB की मूवी डाउनलोड, बना रिकॉर्ड

TrendingJob
0
Worlds Fastest 4G Speed

फिनलैंड की मोबाइल कंपनी ने दुनिया की सबसे तेज 4जी मोबाइल इंटरनेट स्पीड देने का दावा किया है। एलिसा ने टेस्ट में 1.9 जीबीपीएस की स्पीड हासिल की, जो एक रिकॉर्ड है। इस स्पीड पर 4 से 5 जीबी की एक ब्लू रे फिल्म को केवल 44 सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है।

सबसे तेज स्पीड 300 एमबीपीएस
कमर्शियल नेटवर्क पर सबसे तेज स्पीड 300 एमबीपीएस की है। फरवरी में एक यूनिवर्सिटी की टीम ने 5जी नेटवर्क पर एक टेराबाइट (1000 जीबी) प्रति सेकेंड की स्पीड हासिल की थी। ये किसी नेटवर्क से नहीं जुड़ी हुई थी।
49 एमबीपीएस रिलायंस जियो की स्पीड
40 एमबीपीएस स्पीड देने का दावा किया है भारती एयरटेल ने लेकिन यह सेवा केवल डोंगल पर मिलेगी।

विदेशों में स्पीड
यूके-----------60
अमरीका-------58.25
द. कोरिया------53.5
ऑस्ट्रेलिया-----45-50
कनाडा--------17*
हम जानते हैं कि किसी भी अन्य नेटवर्क ने इतनी स्पीड अभी तक नहीं पाई है। कंपनी अगले दो-तीन साल में फिनलैंड में एक जीबीपीएस की स्पीड वाला नेटवर्क शुरू करने की योजना बना रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top