Eicher ने लाॅन्च किया Pro 6037 ट्रक, माइलेज बूस्टर भी मिलेगा

TrendingJob
0





आयशर ने अपने प्रो-6037 ट्रक को देश में लाॅन्च कर दिया है। यह एक मल्टी-एक्सल ट्रक है जिसका देश में काफी समय से इंतजार हो रहा था। इस ट्रक को पहली बार आॅटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था और उसके बाद कमर्शियल मार्केट में यह काफी हाॅट लाॅन्च बन गया था। यह एक 37 टाॅन ट्रक है।


इस ट्रक को एडवांस टेकनोलाॅजी से लैस किया गया है। फीचर्स के तौर पर आयशर ड्राइव टेलीमेटिक सिस्टम, माइलेज बूस्टर, EMS 3.0, EPS, रियर टाइम फ्यूल कोचिंग और क्रूज़ कंट्रोल को शामिल किया गया है। इसके अलावा, फ्यूल मेनेजमेंट, ट्रिप मेनेजमेंट और अपटाइम मेनेजमेंट सर्विस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यहां पावर व ईको ड्राइव मोड भी मौजूद हैं।

इस ट्रक को DOMEX चैसिस के साथ फुल्ली सेस्पेंडेड सिंगल स्लीपर कैबिन के साथ तैयार किया गया है। कार्गो बाॅडी वाला यह ट्रक 28 से 30 फुट लम्बा है। इस ट्रक में VEDX 5.0 लीटर, 4 सिलेंडर इंजन लगा है जो पावर मोड में 210bhp का पावर और 825Nm का टाॅर्क देता है। ईको मोड में 160bhp की पावर के साथ 560Nm का टाॅर्क जनरेट होता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top