22 सितंबर से शुर हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कल यानि 12 सितंबर को टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में सूत्रो के हवाले से खबर आ रहा है कि गौतम गंभीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
गंभीर के अलावा भारत की टेस्ट टीम में कुलदीप और मयंग अग्रवाल को भी जगह दी जा सकती है।
गौरतलब है कि दिलीप ट्रॉफी में इंडिया ब्लू की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने शानदार बल्लेबाजी की है। अभी तक दिलीप ट्रॉफी में अपने खेले 3 मैचों में गंभीर ने 80.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 320 रन बनाए हैं।
दिलीप ट्रॉफी में गंभीर गजब की फॉर्म में नजर आए हैं, यदि चयनकर्ता गंभीर के शानदार परफॉर्मेंस पर नजर डालेगें तो हो सकता है एक बार फिर गंभीर लगभग 2 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनानें में कामयाब हो सकते हैं।
टेस्ट करियर में गंभीर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में अगस्त 2014 खेला था। हालांकि उस सीरीज में गंभीर पूरी तरह से विफल रहे थे। गंभीर ने टेस्ट करियर में अबतक 56 मैच खेलते हुए 4046 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
जिस तरह से गंभीर ने दिलीप ट्रॉफी में अपने फॉर्म को दिखाया है उससे क्रिकेट प्रेमी को विश्वास है कि गौतम गंभीर एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करेंगे।
