रेनो Kwid 1.0-लीटर वर्जन भारत में लॉन्च

TrendingJob
0
Renault Kwid






रेनो ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड का 1.0 लीटर वर्जन देश में लाॅन्च कर दिया है। कीमत पिछले वर्जन से 22,000 रूपए ज्यादा रखी गई है, लुक को बहुत ज्यादा चैंज नहीं किया गया है, लेकिन साइड कलरफुल क्लेडिंग और इंजन नया लुक दिखा पाने में कामयाब हुए हैं।
कैसा है लुक
क्विड का पुराना लुक तो आपको याद ही होगा। यहां ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं।
लेकिन पहली ही नज़र देखने पर निगाह इसकी साइड क्लेडिंग पर जरूर पडेगी। पहले क्लेडिंग ब्लैक कलर में थी लेकिन इस बार यह कलरफुल स्टाइल में है। फ्रंट में हैडलाइट्स भी थोड़ी अलग लुक देती हैं। इसके अलावा, पहले की तरह 13 इंच के व्हील्स, रियर व्यू लुक सभी कुछ पहले जैसा ही है।

केबिन में क्या है अलग 
यहां भी कोई ज्यादा फर्क दिखाई नहीं देता है। ग्रे व पियानो ब्लैक इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ क्रोम का टच देने की कोशिश की गई है। फीचर्स लिस्ट में एसी, फ्रंट पावर विंडो, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम और डिजिटल स्पीडोमीटर आदि मौजूद हैं जो नए नहीं हैं, बल्कि पुराने ही हैं। यहां 300 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जो भी पहले की तरह ही है। केबिन स्पेस, डिजायन व मेजरमेंट सभी अच्छे हैं लेकिन कुछ भी नया नहीं है।
इंजन स्पेक्स में बदलाव
यह डिपार्टमेंट में सबसे ज्यादा बदलाव देखा गया है। क्विड में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। पहले यह इंजन केवल 800cc का था। यह इंजन 68PS की पावर के साथ 91Nm का टाॅर्क जनरेटर करता है जो पहले से बेहतर है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स यहां देखने को मिलेगा, जबकि AMT मार्च में फ्लोर पर आ सकता है। माइलेज 23.01 किमी प्रति लीटर का बताया जा रहा है।


क्या है कीमत
अब आते हैं अंतिम पड़ाव जो है इसकी कीमत। नई रेनो क्विड 1.0 की कीमत है 3.82 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो पुराने माॅडल से केवल 22 हजार रूपए ही ज्यादा है। कंपनी ने इसके 2 वेरिएंट RXT और RXT (O) उतारे हैं। दोनों ही टाॅप वेरिएंट हैं। RXT (O) की कीमत 3.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। आपको बात दें कि क्विड की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। डिलिवरी 1 तारीख से मिलने की पूरी उम्मीद है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top