भारत में लॉन्च हुआ अनलिमिटेड मेमोरी वाला स्मार्टफोन NextBit Robin

TrendingJob
0










सैन फ्रांसिस्को की कंपनी नेक्स्टबिट रॉबिन (NextBit Robin) ने अपने स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन एंबर कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट पर यह फोन 19,999 रुपये में उपलब्ध है।


इस फोन में सारा डेटा क्‍लाउड में सेव होता है। नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन के इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में रियर पर ब्लैक कलर में ब्राइट रेड एंड कैप्स के साथ दिया गया है। मिंट और मिडनाइट कलर के बाद एंबर इस स्मार्टफोन का तीसरा कलर वेरिएंट है।

कंपनी के मुताबिक एंबर कलर वेरिएंट सीमित संख्या में बनाया गया है और यह फ्लिपकार्ट के साथ-साथ नेक्स्टबिटडॉटकॉम पर भी उपलब्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top