Micromax ने लांच किया कम कीमत में यह लैपटॉप

TrendingJob
0
Micromax Neo



भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने हाल ही में अपना नया लैपटॉप माइक्रोमैक्स नियो LPQ61407W लांच किया है. यह बेहद किफायती विंडोज 10 लैपटॉप होने के साथ साथ बहुत सस्ता भी है. कंपनी द्वारा इसकी कीमत 17,990 रुपए निर्धारित की गयी है. जो एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर बेचा जायेगा. यह ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा.

Lenovo ने लांच किया शानदार YOGA 910 लैपटॉप

माइक्रोमैक्स के इस लैपटॉप में 14 इंच (1366x768 पिक्सल) की डिस्प्ले लगी हुई है. इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ इंटल पेंटियम एन3700 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 4 GB डीडीआर3एल रैम है. लैपटॉप में 500 GB का हार्ड डेस्क ड्राइव दिया गया है. जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ बढ़ा सकते है.

6000 से भी कम में लॉन्च हुआ 5.5 इंच वाला ये स्मार्टफोन

वही माइक्रोमैक्स नियो LPQ61407W में 1 MP का एचडी वेबकैम, माइक्रोफोन जैक के साथ दिया गया है. साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन आउट और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल स्पीकर मौजूद हैं. पावर बैकअप के लिए 4800 एमएएच बैटरी के साथ कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट और एक आरजे45 इथरनेट पोर्ट शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top