ईडी ने Vijay Mallya पर कसा शिकंजा, 6000 करोड़ रूपए की संपत्ति कुर्क की

TrendingJob
0
Vijay Mallya
Vijay Mallya












प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए मनी लांड्रिंग तथा बैंक ऋण धोखाधड़ी मामलों की जांच के सिलसिले में उनकी 6 हजार करोड़ मूल्य के शेयर और संपत्ति कुर्क कर ली है। इनका मूल्याकंन 2010 की बाजार मूूल्य पर किया गया है। इस संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 6600 करोड़ रूपए है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार माल्या की इन संपत्तियों में महाराष्ट्र में स्थित उनका 200 करोड़ रूपए का फार्म हाउस,बेंगलूर में 800 करोड़ का एक एपार्टमेंट और शापिंग माल और यूनाइटेड ब्रेवररीज लिमिटेड और यूनाइटेड स्पीरीट्स लिमिटेड में उनके 300 करोड़ रूपए के शेयर भी शामिल हैं।


प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई मनी लांङ्क्षड्रग निरोधक कानून (पीएमएलए) की जांच कर रही विशेष अदालत के आदेश पर की है। माल्या को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने देश भर में माल्या और उनके परिवार के सदस्यों के कुछ गिरवी रखे शेयरों और चल-अचल परिसंपत्तियों की पहचान काफी पहले ही शुरु कर दी थी।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से माल्या की संपत्ति कुर्क किए जाने का यह दूसरा दौर है। प्रवर्तन निदेशालय कुछ समय पहले पीएमएलए के तहत माल्या की 1,411 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुका है। इन दिनों लंदन में रह रहे माल्या जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय कानूनी सहयोग संधि के माध्यम से भारत लाने की तैयारी हो रही है।


प्रवर्तन निदेशालय माल्या और अन्य के खिलाफ 900 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में माल्या को जांच में व्यक्तिगत रूप से शामिल करना चाहता है। माल्या और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने इस कर्ज के एक हिस्से को अपने विदेशी कारोबार में स्थानांतरित कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top