बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान और भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली बेल्जियम के दिमित्री वेगास और लाइक माइक के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। सनबर्न फेस्टिवल के 10वें एडिशन के एरिना टूर में दोनों इन डीजे स्टार्स के साथ दिखेंगे।
ये दोनों डीजे स्टार्स 8 अक्टूबर को हैदराबाद में रहेंगे और अगले दिन मुंबई पहुंचेंगे। सलमान और विराट इनके फैन हैं और उन्होंने ट्विटर पर टॉप 100 डीजे पोल में इनका समर्थन भी किया है। ये इनके लिए प्राइवेट पार्टी भी आयोजित करने वाले हैं, जिसमें लोकप्रिय डीजे हार्डवेल के भी शामिल होने की उम्मीद है।
दिमित्री वेगास और लाइक माइक ने फरवरी 2013 में बांद्रा क्लब में जब परफॉर्म किया था, तब से सलमान उनके फैन बन गए। इसके बाद ये एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अब विराट भी उनके साथ जुड़ गए हैं। दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं और उन्हें जरूर इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
