Reliance Jio के दावे फुस्स, Airtel है स्पीड का बादशाह

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/reliance-jio-airtel.html


4जी और 3जी की स्पीड को चेक करने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक अधिकरण (टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया- ट्राई) द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल से कंपनियों के दावे का सही अदांजा लग सकता है।
पोर्टल के आधार पर ट्राई ने जो अपनी रिपोर्ट तैयार की है उससे लगता है कि 4जी में सबसे ज्यादा स्पीड देने का वादा करने वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम सबसे निचले पायदान पर है, जबकि एयरटेल की स्पीड सबसे ज्यादा है।


ट्राई द्वारा लॉन्च किए गए पोर्टल http://www.myspeed.trai.gov.in/ / पर मौजूद डाटा के अनुसार 4जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की नेट स्पीड में एयरटेल सबसे आगे रहा। हाल में केवल इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाली और सबसे ज्यादा स्पीड देने का वादा करने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इंफोकॉम सबसे नीचे के पायदान पर रही।
जियो से बढिय़ा स्पीड वोडाफोन और आइडिया की रही। वहीं अगर अपलोडिंग स्पीड की बात करें तो वोडाफोन पहले स्थान पर रहा। टेस्ट में जियो की अपलोडिंग स्पीड भी सबसे कम रही। दूसरे और तीसरे स्थान पर आइडिया और एयरटेल रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top