वोडोफान ने Prepaid Customers के लिए पेश किया 'Vodafone Flex Plan'

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/prepaid-customers-vodafone-flex-plan.html


टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लांच किया है। इसका नाम वोडोफान फ्लैक्स है। इसके तहत यूजर्स को इंटरनेट, रोमिंग, एसएमएस और वॉयस कॉल के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। दरअसल, इस प्लान में कंपनी यूजर्स को प्वाइंट देगी जिससे वॉयस कॉल, डाटा यूज, एसएमएस, रोमिंग आदि सर्विसेस को इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने बताया है कि कुछ कीमत देकर इस पैक में एडिशनल प्वाइंट भी जुड़वाए जा सकते हैं और साथ ही वैलिडिटी भी बढ़ावाई जा सकती है।


क्या है वोडाफोन फ्लैक्स प्लान?
इस प्लान की कीमत 117 रुपये है जिसमें 325 फ्लैक्स प्वाइंट दिए जाएंगे। इसके तहत अगर यूजर 1एमबी डाटा यूज करता है तो फ्लैक्स प्वाइंट में से 1 प्वाइंट काट लिया जाएगा। ठीक ऐसा ही एसएमएस और रोमिंग में इनकमिंग के साथ भी होगा। अगर यूजर रोमिंग में 1 मिनट की इनकमिंग कॉल को रिसीव करता है तो फ्लैक्स प्वाइंट में से 1 प्वाइंट काट लिया जाएगा। इसके साथ ही अगर यूजर एक मिनट के आउटगोइंग लोकल या एसटीडी कॉल करता है तो 2 फ्लैक्स प्वाइंट काटे जाएंगे। इसके अलावा रोमिंग पर एक मिनट के आउटगोइंग कॉल के लिए भी 2 फ्लैक्स प्वाइंट काटे जाएंगे।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top