Sony ने रखा 4G की दुनिया में कदम, लांच किया 23 MP कैमरे वाला Sony Xperia XZ

TrendingJob
0
Sony Xpeira XZ
Sony Xpeira XZ












रिलायंस Jio और Sumsung के 4जी स्मार्टफोन के बाद अब Sony ने भी Sony 4G स्मार्टफोन को भारत में लाने की तैयारी कर ली है। कम्पनी ने 4जी टेक्नॉलोजी के साथ 23 मेगापिक्सल ऑटो फोकस कैमरे वाला नया स्मार्टफोन लांच किया है। जिसे Sony के Xpeira XZ के नाम से पेश किया है। कम्पनी ने इस बेहतरीन फोन के साथ नाइज कैंसलिंग हेडफोन और क्विक चार्जिंग डिवाइस दे रही है।
कैमरे की खूबियां


इस स्मार्टफोन में एडवांस फोटोग्राफी टेक्नॉलोजी इस्तेमाल की गई है। जो किसी भी जगह पर परफेक्ट इमेज क्लिक कर सकती है। Sony Xpeira XZ के खास फीचर के तौर पर कैमरे में ट्रिपल इमेज सेंसिंग टेक्नॉलजी दी गई है। 4K विडियो शूटिंग कैपिसिटी वाले इस कैमरे को f/2.0 लेंस से लैस किया गया है। इस फोन में परफेक्ट सेल्फी के लिए 6400 आईएसओ वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इस फोन का Specification
Sony Xperia XZ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेटल बॉडी वाले इस फोन में फुल एचडी 5.2 इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।
यह फोन TRILUMINOS टेक्नॉलजी से पैक्ड है। इसके जरिए रेड, ब्लू और ग्रीन कलर और ज्यादा चमकीले दिखाई देते हैं। आप किसी भी रंग के हजारों शेड्स साफ-साफ देख सकते हैं।
इसका स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इसके एप्लीकेशन को इजी एक्सेस करता है।
2,900mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट रीडर से लैस है।
इस फोन में 3GB की रैम दी गई है।


स्टोरेज की बात करें तो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जो एक्सपेंडेबल है।
Sony Xpeira XZ का यह स्मार्टफोन IFA 2016 में लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन वॉटर रेज़िस्टेंट है। जल्द ही इसे भारत में उतारा जाएगा।
Sony Xpeira XZ पूरी तरह वॉटरप्रूफ है। यह स्मार्टफोन इजी टू होल्ड है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top