![]() |
| Zaheer Khan |
भारत के महान तेज गेंदबाज जहीर खान को एमसीसी का अजीवन सदस्यता से नवाजा गया है। भारत के तरफ से जहीर खान 5वें खिलाड़ी हैं जिन्हें एमसीजी की सदस्यता मिली है।
खान से पहले सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को एमसीजी की मान्यता पहले मिल चुकी हैं।
जहीर खान ने लगभग 15 साल कर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। खान ने अपने टेस्ट करियर में कुल 92 मैच खेलकर 32.94 की औसत के साथ 311 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे में जहीर खान ने 200 मैचों में 282 विकेट चटकाए थे। आपको बता दें कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 3 वनडे मैच भी जहीर खान ने इस मैदान पर खेले हैं।
इस अवसर पर एमसीसी के प्रमुख जॉन स्टेफेनसन ने का कि जहीर एक शानदार गेंदबाज थे और भारत के लिए कई बार जहीर ने कमाल का खेल दिखाया है। जहीर खान एक महान गेंदबाज रहे हैं। इसलिए एमसीसी के लिए जहीर के लिए अपने दरवाजे सदा के लिए खोल दिए हैं।
