31 दिसंबर, 2016 तक रिलायंस जिओ फ्री 4G डाटा के साथ रोमिंग, कॉलिंग, SMS, MMS सबकुछ फ्री दे रही है। ऐसे में मार्केट में मौजूद अन्य सेल्युलर कंपनियों और रिलायंस जिओ के बीच कॉम्पिटिशन छिड़ गया है। कंपनियों के सामने अपने फिक्स कस्टमर्स को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में टेलिनॉर इंडिया भारत का अब तक का सबसे सस्ता 4G डाटा प्लान लेकर आई है।
टेलिनॉर इंडिया का ये प्लान रिलायंस जिओ से भी सस्ता है। बता दें कि 31 दिसंबर तक भले ही रिलायंस सभी सर्विस फ्री दे रही है, लेकिन उसके बाद यूजर को डाटा प्लान के लिए पे करना होगा। इस प्लान का मिनिमम पैक 19 रुपए का है। जबकि, टेलिनॉर का मिनिमम पैक सिर्फ 11 रुपए का है।
रिलायंस जिओ का मिनिमम 4G प्लान :-
इस प्लान में कंपनी 19 रुपए में 100MB 4G डाटा दे रही है। इस डाटा की वैलेडिटी एक दिन की होगी।
टेलिनॉर इंडिया का मिनिमम 4G प्लान :-
इस प्लान में कंपनी 11 रुपए में 100MB 4G डाटा दे रही है। इस डाटा की वैलेडिटी एक दिन की होगी।
