भारतीयबाज़ार के अनुरूप डिजाइन की गयी टोयोटा ईटीओस सन 2010 में लॉन्च की गयी थी। तब से लेकर आज तक इसने एक लम्बा सफ़र तय किया है। सेडान हैचबैक सेगमेंट की बढ़ती मांग को मध्य नज़र रखते हुए टोयोटा ने ईटीओस और लीवा का नया अवतार बाज़ार में उतारा है जिसे मलिक टोयोटा ने आज अपने हिसार शोरूम पर लॉन्च किया।
इस अवसर पर मलिक टोयोटा के प्रबंध निदेशक अक्षय मलिक ने कहा की""नयी प्लैहटनम ईटीओस को आज के दौर की जरुरत के हिसाब से डिजाईन किया गया है जो की अपने स्पोटी लुक के साथ एक रियल सेडान का अनुभव कराती है।''नई प्लैहटनम ईटीओस के आकर्षक फीचस इस प्रकार हैं। नयी आकर्षक फ्रंट ग्रिल जो की एक स्पोटी लुक देती है। हाल ही में टोयोटा ईटीओस और लीवा को ग्लोबल एन कैप द्वारा पैसेंजर की सुरक्षा के िलए 4 स्टार रेटिंग से नवाजा गया था।
