बात करें व्हाट्सएप की तो आज के समय में पूरी दुनियाभर में सबसे चर्चित मैसेजिंग एप है। बेहद ही कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल कर चुका है। इस एप नें भी अपने यूजर्स की सहूलियत और सुविधा को ध्यान में रखकर वह समय समय पर अपनें एप में नए फीचर एड करता रहता है। दुनियाभर के करीब 180 देशो के 1 अरब यूजर्स इसका इस्तेमाल करते है। व्हाट्एप अपनें यूजर्स के लिए उनकी सुविधा के अनुरुप समय समय पर नए फीचर जोड़ता रहता है।
जी हां वॉयस कॉल सुविधा के बाद व्हाट्सएप नें अपने यूजर्स के लिए एक ओर फीचर को शामिल किया है। व्हाट्सएप का ये नया फीचर व्हाट्सएप ग्रुप के लिए शामिल किया गया है।
क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर-
व्हाट्सएप में शामिल किया गए इस फीचर का इस्तेमाल आप अपनें व्हाट्सएप ग्रुप में कर सकते है। व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजनें से पहले यदि आप ‘@’ लिखेगें तो आपको उस ग्रुप में जुड़े हुए व्यक्तियों के नाम की लिस्ट प्रदर्शित होगी। ग्रुप में चल रही चैटिंग में जिस भी मेंबर के बारे में बात कर रहे हो अब उसका नाम मेंशन किया जा सकता है। व्हाट्सएप का ये नया फीचर कमाल का फीचर है।
