आईफोन 7 को टक्कर देने आ रहा है 8 जीबी रैम और 23 एमपी वाला स्मार्टफोन One Plus 4

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/7-8-23-one-plus-4.html

तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन यूजर्स को देखते हुए मोबाइल कंपनियां एक से एक मॉडल पेश कर रही हैं. आज कल बाजार में आईफोन 7 की धूम है. स्टोर्स पर फोन आउट ऑफ स्टॉक चल रहा है. इन सबके बीच आपको बता दें कि चाइनीज कंपनी वन प्लस ने एप्पल को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है. वन प्लस जल्द ही अपना दमदार स्मार्टफोन वन प्लस 4 पेश करने वाली है.

इस फोन की सबसे खास बात है इसकी 8 जीबी रैम. आम तौर पर स्मार्टफोन दो,तीन या ज्यादा से ज्यादा 4 जीबी की रैम होती है. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके कैमरा को भी काफी खास बनाया है.आपको बता दें कि इस फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर और 8 शूटर का फ्रंट कैमरा दिया गया है.


फीचर्स की बात करें तो इसमें OLED स्क्रीन के साथ 4k रिजॉल्यूशन का डिसप्ले दिया गया है.अप्लीकेसंस की स्मूथ फंग्शनिंग के लिए इसे स्नैपड्रैगन 820 चिप से लैस किया गया है.
एक या दो नहीं बल्कि 6जीबी रैम से लैस होगा शियोमी का ये फोन

वन प्लस का ये फोन एंड्रॉएड 7.0 नॉगेट पर रन करेगा.गुगल पिक्सल और पिक्सल XL के बाद पहला स्मार्टफोन होगा जो लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.इसकी कीमत कितनी होगी और ये फोन कब तक बाजार में आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top