जियो के वेलकम ऑफर आने के बाद डाटा वॉर तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन सभी टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही है। वहीं एयरटेल, बीएसएनएल, आईडिया, वोडाफ़ोन के साथ ही साथ एयरसेल भी इस दौड़ में बनी हुई है।
जिसको देखते हुए एयरसेल कंपनी अपने यूज़र्स को 28 दिनों तक के लिए इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराएगी। इस प्लान में यूज़र्स को 1जीबी डाटा मिलेगा।
एयरसेल पेश करने जा रहा है धमाकेदार ऑफर
एयरसेल के इस प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले 329 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद आपको 3जी डाटा प्लान पूरे 28 दिनों के लिए मिलेगा। जिसके बाद आपको इसमें 2जीबी 3जी डाटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। इस रिचार्ज के बाद यूज़र्स 24 रुपए में 1जीबी डाटा पा सकते हैं, जो कि 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
बता दें कि यह ऑफर फिलहाल अभी कुछ ही सर्किल में उपलब्ध हैं। उपलब्ध है उनके नाम हैं कर्नाटक, चेन्नई, आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता, असम, झारखंड आदि।
