इस बार बिग बॉस में कोई भी सेलेब्रिटी नहीं बल्कि आम आदमी एंट्री लेगा। वो आम आदमी कोई भी सकता है टीचर, डॉक्टर,हाउस वाइफ या कोई भी।
आपका पसंदीदा शो ‘बिग बॉस 10’ इस महीने के 16 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है।
यूं तो बिग बॉस में हर साल ही कुछ न कुछ नया होता है और कुछ न कुछ अजीब देखने को मिलता है। लेकिन ‘बिग बॉस 10’ में इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो आजतक नहीं हुआ। इस बार बिग बॉस में कोई भी सेलेब्रिटी नहीं बल्कि आम आदमी एंट्री लेगा। वो आम आदमी कोई भी सकता है टीचर, डॉक्टर,हाउस वाइफ या कोई भी।
आपको जानकर खुशी होगी कि उन 13 आम इंसानों के नाम की सूची हमारे पास आचुकी है, जो बिग बॉस के सदस्य बन चुके है। चलिए आपका बेसब्री भरा इंतज़ार खत्म किए देते है और आपको ‘बिग बॉस 10’ के सदस्यों से मिलवाते है।
1 . काजोल त्यागी
23 साल की काजोल त्यागी यु ट्यूब सर्चिंग में अव्वल है। मुंबई में रहती है वैसे ये काश्मीर से है।
2 . रुचिका सिंह
रुचिका सिंह की उम्र 39 है। रुचिका सिंह फ़िल्मी कीड़ा और बहुत मस्ती खोर है। इन्हें पढ़ना, घूमना और ड्रामा करना बहुत पसंद है।
3 . प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा दिल्ली की कुडी है। 32 साल की प्रियंका मार्केटिंग डिपार्टमेंट से आती है।
4 . लोकेश कुमारी शर्मा
25 साल के लोकेश कुमारी शर्मा में अभी भी पढ़ाई करती है। दिल्ली में रहती है। इन्हें सिंगिंग डांसिंग बहुत पसंद है।
5 . नितिभा कौल
नितिभा एकाउंट्स डिपार्टमेंट में इंट्रेस्टेड है। 23 साल की नितीभा दिल्ली से है और इन्हें डांसिंग म्यूजिक सिंगिंग बेहद पसंद है।
6 . मंदिरा चौहान
मैंडी नाम से जाने जाने वाली मंदिरा रेडिओ में काम करती है। पुणे में रहने वाली मंदिरा चौहान को डांसिंग का शौक है।
7 . मनोज पंजाबी
मनोज पंजाबी उर्फ़ ‘मन्नू’ पेशे से बिजनेस करते है। मनोज को लड़कियों से बात करना बड़ा अच्छा लगता है। इनका नाम भले ही पंजाबी है लेकिन ये जयपुर से बिलोंग करते है। मनोज कार्टूनों की मिमिक्री बखूबी करते है।
8 . मानवीर गुर्जर
मानवीर दूध का व्यसाय करते है। 29 साल के मानवीर को कबड्डी खेलने का शौक है।
9 . नविन प्रकाश
पेशे से टीचर है। ख़ास बात ये है कि ये बिहारी है। बिहार एक ऐसा राज्य है जहाँ का बच्चा बच्चा राजनीती जानता है।
10 . प्रमोद दहिया
मुंबई में रहते है लेकिन हरियाणा से है। ये राइटर है व् एक्टर है।
11 . निखिल मेहता
क्रिकेट के फैन निखिल मेहता 24 साल के है। ये अभिनय भी करते है और गा भी अच्छा लेते है।
12 . देव देवगन
स्वभाव से उर्जावान देव लुधियाना शहर में रहते है और व्यसाय करते है। इनकी उम्र 30 साल है।
13 . फ़िरोज़ खान
उम्र 27 के फ़िरोज़ खान की बाते लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
