ओप्पो A59 स्मार्टफ़ोन जिसे अभी हाल ही में चीन की टेलीकॉम वेबसाइट TENAA पर देखा गया था, अब चीन में पेश कर दिया गया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Yuan 1999 (लगभग Rs 19,867) है और यह गोल्ड और रोज गोल्ड रंग में मिलेगा.
ओप्पो A59s स्मार्टफ़ोन को मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है. इस स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1280x720 पिक्सल है. इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 267ppi है. साथ ही यह फ़ोन 1.5GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर (मीडियाटेक MT6570), माली T860 GPU और 4GB रैम से लैस है. इस स्मार्टफ़ोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस डिवाइस में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन पर ही दिया गया है.
इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह फ़ोन 3075mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और एक माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. गौरतलब हो कि, ओप्पो ने A59 स्मार्टफ़ोन को इस साल जून में पेश किया था.
