BSNL का Diwali Offer, रिचार्ज पर मिलेगा 10% अधिक Talktime

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/bsnl-diwali-offer-10-talktime.html

सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए दिवाली के अवसर पर विशेष ऑफर जारी किया है। यह कंपनी 31 अक्टूबर तक प्रीपेड ग्राहकों को चुनिंदा विशेष टैरिफ वाउचरों (एसटीवी) पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टॉकटाइम दे रही है।

15 से 31 अक्टूबर तक है ऑफर 
बीएसएनएल की ओर से इस ऑफर के तहत युवाओं तथा विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त टॉक वैल्यू के साथ फ्री डेटा के भी कई छोटे कॉम्बो रिचार्ज विकल्प दिए गए हैं। इस ऑफर को 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे भारत में उपलब्ध कराया गया है। इसमें159 रुपए, 201 रुपए, 359 रुपए तथा 449 रुपए के एसटीवी को शामिल किया गया है।

13 रूपए से शुरू है विशेष ऑफर 
बीएसएनएल प्रमोशनल कॉम्बो वाउचर 13 रुपए, 14 रुपए, 15 रुपए, 17 रुपए तथा 177 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं। बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल ने बताया कि कंपनी अपने ग्राहकों के अमूल्य समर्थन तथा फीड बैक के लिए समय-समय पर ऐसी योजनाएं और ऑफर पेश करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top