मशहूर कोरियन कंपनी सैमसंग का गैजेट्स की दुनिया में दबदबा हमेशा बरकरार रहता है. फिर चाहें वो स्मार्टफोंस हों या टैबलेट्स सैमसंग इस रेंज में अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों को हमेशा टक्कर देती आई है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सैमसंग कंपनी बाजार में टू-इन-वन टैबलेट को लाने वाली है. कंपनी की तरफ से लॉन्च किए जाने वाले इस टू-इन-वन टैबलेट का नाम होगा ‘गैलेक्सी टैबप्रो एस गोल्ड एडिशन’. सैंमसंग की तरफ ले लॉन्च किया जाने वाला ये टैबलेट पिछले वेरिएंट ‘गैलेक्सी टैबप्रो एस’ का अपग्रेटेड वर्जन होगा.
कंपनी इस टैबलेट में टचपैड और किबोर्ड के साथ विडोज़ 10 का इंटरफेस दे रही है जिसकी वजह इस टैबलेट को एक लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इस टैबलेट में यूसबी और एचडीएमआई पोर्ट के ना होने की कुछ खामियों की वजह लोग इसे नापसंद भी कर सकते हैं. जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं ये टैबलेट अपने पिछले वेरिएंट का अपग्रेटेड वर्जन होगा, इस लिहाज से इस टैबलेट में पिछले वेरिएंट की अपेक्षा अधिक रैम और मेमोरी दी गई है. कंपनी इस टैबलेट में 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मुहैया करा रही है. इस टैबलेट के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए एक्सपैंड भी किया जा सकता है.
इसके अलावा इस टैबलेट में 2160×1440 पिक्सल की स्क्रीन दी गई है जिसका डिस्पे सुपर एमोलेड टेक्नोलॉजी का है. वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इस टैबलेट में 2.2GHz का इंटल का कोर एम 3 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी इस टैबलेट को 5,200mAh की बैटरी से पावर कर रही है. इसके अलावा इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट/रियर कैमरा दिया गया है. टैबलेट में किसी भी तरह का कोई सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस टैबलेट में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूफ 4.1. जैसी सुविधाएं महैया कराई जा रही है. बाजार में इसकी कीमत 66,000 तक आंकी जा रही है.
