Jio को टक्कर देने Airtel मैदान में..

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/jio-airtel.html

रिलायंस जियो के अनलिमिटेड डाटा ऑफर्स के जवाब में एयरटेल ने भी अपनी कमर कस ली है। जिओ की ही तर्ज पर अब एयरटेल ने भी तीन महीनों तक नए ग्राहकों को फ्री अनलिमिटेड डाटा देने का ऐलान कर दिया है। एयरटेल न सिर्फ फ्री डाटा देने की तैयारी में है बल्कि अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करके 100 एमबीपीएस की स्पीड देने की भी तैयारी में है। एयरटेल अपने 60 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट वेक्ट्रोरिएशन के तहत ये ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आपको सिर्फ 1000 रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि ये अब तक का टेलिकॉम इंडस्ट्री सबसे बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड है।


गौरतलब है कि भारत में इंटरनेट डाटा यूजर्स के बिहेवियर में पिछले दिनों भारी बदलाव देखने को मिला है। लोग अब सिर्फ मोबाइल और ब्रॉडबैंड के जरिए नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइसेज के जरिए भी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्लोबल डाटा प्रोवाइडर कंपनियां जैसे ब्रिटीश टेलीकॉम, फास्ट वेब, टीआई इरिकॉम और टेलीफोनिका जी टेक्नॉलोजी इस्तेमाल कर रहे हैं उसी को अब एयरटेल भी भारत में इस्तेमाल करने की तैयारी में है। भारती एयरटेल के डायरेक्टर (ऑपरेशन) अजय पुरी के मुताबिक कंपनी साउंड कैनसलेशन तकनीक इस्तेमाल करने जा रही है इससे सिर्फ राउटर बदलकर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा लिया जा सकेगा। ये अपग्रेडेशन सिर्फ एक हज़ार रुपए खर्च करके हासिल किया जा सकेगा। पुरी ने कहा कि एयरटेल का पूरा फोकस अब वायरलेस ब्रॉडबैंड पर है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top