कार और स्कूटर के बाद भारत में इलेक्ट्रिक बाइक सड़कों पर आ गई है। टॉर्क मोटरसाइकिल ने सात साल के व्यापक रिसर्च के बाद इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल टॉर्क टी6एक्स लॉन्च कर दी है। इस बाइक को यातायात के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। यह बाइक आधुनिक शहरों में आवागमन के लिए कारगर है। हालांकि बाइक की कीमत का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि 1.25 लाख रुपए हो सकती है।
एक बार चार्ज करने पर चलेगी 100 किलोमीटर
टॉर्क ने दावा किया है कि टी6एक्स एक बार चार्ज करने पर करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
इस बाइक में क्लाउड कनेक्टिविटीए फोन चार्जिंग और जीपीएस जैसी सुविधा भी दी गई है।
इस बाइक की बैट्री को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
फुल चार्ज करने के लिए दो घंटे का समय लगता है।
कंपनी का दावा है कि बाइक को सामान्य रुप से इस्तेमाल करने पर इसकी बैट्री 80,000 से 1,00,000 किमी तक चलेगी।
इस बाइक में टॉर्क इंट्यूटिव रिस्पॉन्स आॅपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है।
फीचर
इस तकनीक से बाइक से की गई हर राइड की जानकारी पॉवर मैनजमेंट रियल टाइम पॉवर कंजम्पशन और रेंज फोर्कास्ट की जानकारी मिलती है। इस बाइक में 27एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा।
130 किलो की वजन की इस बाइक से आपको अधिकतम 100 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार मिलेगी।
इस बाइक में आपको आॅनबोर्ड नेविगेशन फीचर भी मिलेगा।
इसके अलावा स्टोरेज, क्लाउड कनेक्टिविटी और फुल डिजिटल डिस्प्ले फीचर भी इस बाइक में उपलब्ध है।
यह बाइक कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है।
इसमें एबीएस, सीडीएस के साथ एंटी थेफ़्ट, जियो फेंसिंग और डे टाइम लैंप फीचर भी है।
इन सब कीमतों के साथ इस बाइक की कीमत 1.25 लाख है।
अभी यह बाइक पुणे, बैंगलोर और दिल्ली में लॉन्च की गई है।
