12 दिसंबर को लांच होगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन Meri Aka Mi 5c

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/12/12-xiaomi-meri-aka-mi-5c.html
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक नए स्मार्टफोन Meri aka Mi 5c पर काम कर रही है. यह स्मार्टफोन 12 दिसंबर को लांच किया जाएगा. हाल ही में जाने-माने टिप्सटर केजुमा ने वीबो पर इस स्मार्टफोन की तस्वीरें, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक की है. शाओमी Meri aka Mi 5c स्मार्टफोन को 1,499 चीनी युआन (करीब 14,800 रुपए) कीमत में लांच किए जाने की खबरें हैं.


इस फोन में शाओमी का अपना पाइन कोन प्रोसेसर दिया जा सकता है. टिप्सटर के मुताबिक, शाओमी मेरी स्मार्टफोन को रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लांच किया जा सकता है. गीकबेंच पर लीक स्कोर से इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है. इस डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए मीली-टी860 दिया जा सकता है और यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top