एक दौर था जब बॉलीवुड में लिप किस को फिल्माना बड़ी बात मानी जाती थी, लेकिन समय के साथ बॉलीवुड ने अपने आपको बदला और आज फिल्मों में लिप किस आम बात हो गई है। आज के समय बॉलीवुड में सबसे अच्छा किसर इमरान हाशमी को माना जाता है तो वहीं सलमान खान ने किसी भी फिल्म में लिप किस नहीं दिया है।
1933 में पहली बार पर्दे पर किस
हिन्दी फिल्मों की पहली बड़ी अभिनेत्री देविका रानी ने 1933 में पहली बार पर्दे पर किस करके हलचल मचा दी थी। उनके पति हिमांशु रॉय भी फिल्में बनाते थे। जर्मन फिल्मकार फ्रांत्स ओस्टेन के साथ मिल कर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को शक्ल दी। करीब 82 साल पहले देविका रानी पर फिल्माए गए इस किसिंग सीन की टाइमिंग 4 मिनट थी, जो आज भी हिंदी सिनेमा में एक रिकॉर्ड है।
क्या आप ने देखा सिंगर अनुष्का और मोनिका यह विडियो ?
60 दशक पहले बॉलीवुड में रोमांस का मतलब सिर्फ दो फूलों के मिलने वाला सीन हुआ करता था या फिर पुरुष ही महिलाओं का किरदार निभाया करते थे। वहीं आज़ाद ख्यालों वाली देविका रानी हिंदी फिल्मों की पहली हिट हीरोइन बनी। 9 मार्च 1994 को देविका रानी दुनिया को अलविदा कह गई। लेकिन देश की अन्य महिलाओं को एक्टिंग क्षेत्र में कदम रखने के लिए प्रेरणा दे गई।
यहाँ देखें विडियो: