सैमसंग का नया स्मार्टफ़ोन गैलेक्सी J1 मिनी प्राइम अब बाज़ार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. फ़िलहाल इसे अमेरिका के बाज़ार में ही पेश किया गया है. इस स्मार्टफ़ोन को अमेज़न और इबे से $86.99 (लगभग Rs 5,900) की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. यह स्मार्टफ़ोन ब्लैक, गोल्ड और वाइट रंग में सेल के लिए उपलब्ध है.
हालाँकि बता दें कि सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर से इस स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में लॉन्च नहीं किया है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के कैमरे पर नज़र डालें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. साथ ही इसमें एक VGA फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. इस स्मार्टफ़ोन में 1500mAh की बैटरी भी दी गई है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें 3G, ब्लूटूथ 4.1, GPS, माइक्रोUSB 2.0, वाईफाई जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इस स्मार्टफ़ोन का वजन 123 ग्राम है और इसकी मोटाई 10.8mm है.