भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा 'प्लेइंग इट माइ वे' ने आत्मकथा श्रेणी में रेमंड क्रॉसवर्ड पोपुलर अवार्ड से नवाजा गया। इस पुरस्कार के लिए सचिन ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।
सचिन ने कहा, "मेरे क्रिकेट करियर के सफर का हिस्सा बनने के लिए मैं प्रशंसकों का पर्याप्त रूप से शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। उनका समर्थन अतुलनीय है। 'प्लेइंग इट माइ वे' में मेरे क्रिकेट करियर और इससे बाहर के जीवन का उल्लेख है।" 'प्लेइंग इट माइ वे' विमोचन के पहले दिन ही दोनों फिक्शन और नॉन- फिक्शन श्रेणियों में सबसे अधिक बिकने वाली किताब रही और इससे वह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गई है।
