प्रसिद्ध बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी शानदार छूट का ऑफर दे रही है। कंपनी Scrambler बाइक पर 90 हजार की छूट दे रही है। बता दें कि यह ऑफर 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।
कंपनी ने 90 साल पूरे कर लिए हैं। इसीलिए यह ऑफर दे रही है। डुकाटी की स्थापना 1926 में हुई थी। इस वक्त भारत में डुकाटी के 5 डीलर हैं, जहां से इन छूट का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा बाइक को फाइनेंस करवाने के लिए Yes Bank विशेष सुविधा भी दे रहा है। Scrambler कई मॉडल्स में उपलब्ध है। दिल्ली में Scrambler Icon की कीमत 6.7 लाख रुपये, Scrambler Classic, Urban, Enduro and Full Throttle की कीमत 7.28 लाख रुपये है। Scrambler में 803cc का इंजन है जो कि इसे 75hp की पावर देता है। इसमें 6 स्पीड गियर हैं।
