देश की पाॅपुलर साइकिल कंपनी हीरो बायसाइकिल्स ने अपना एक नया ब्रांड लाॅन्च किया है। इस ब्रांड का नाम है लेक्ट्रो, जो एक इलेक्ट्रिक ब्रांड है। हीरो इस ब्रांड के बैनर तले इलेक्ट्रिक पेडल असिस्टेड साइकिल (ईपीएएस) भी लाएगा। लेक्ट्रो ब्रांड बिरमिंगम, यूरोप में पहले ही लाॅन्च हो चुका है। हीरो इस बैनर तले देश में अगले साल ई-साइकिल की रैंज उतारेगा जिसकी कीमत 40,000 से 80,000 रूपए के बीच होगी।
लेक्ट्रो बैनर की साइकिलें कई साइज़ और स्ट्रेक्चर के साथ आएंगी। इन साइकिलों को चार्ज किया जा सकेगा। इनमें से कुछ माॅडल को खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया जाने वाला है। सभी ई-साइकिलों में 250 वाॅट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो रियर व्हील पर पावर डिलिवर करती है। पावर सप्लाई के लिए 48 वाॅट और 36 वाॅट की बैटरी यहां मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इनमें से अधिकतर माॅडल सिंगल चार्ज में 50 किमी तक का सफर तय कर पाएंगी।
इन ई-साइकिलों को कंट्रोल करने के लिए हैंडलबार पर एक छोटी कंट्रोल यूनिट दी गई है, जहां से राइडर कंट्रोल कर सकेगा। असिस्ट लेवल 0 से 5 तक दी जाएगी। लेक्ट्रो ब्रांड के यूनीट जो भी ई-साइकिल आएगी, उनकी टाॅप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे से कम होगी। इन इलेक्ट्रिक साइकिलों के लिए न तो किसी रजिस्ट्रेशन नम्बर की जरूरत होगी और न ही लाइसेंस व हैलमेट की।
खास बात यह है कि टाॅप माॅडल को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और जीपीएस बेस्ड ट्रेकिंग जैसे एडवांस फीचर्स से लैस किया जाएगा। अगर सफर के बीच में बैटरी डिस्चार्ज होने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं, उलटे पैडल या रिवर्स पैडल मारने से बैटरी चार्ज हो सकेगी और सफर जारी रहेगा।
