शुरु हुई दुनिया के पहले टैंगो स्मार्टफोन Lenevo Phab2 Pro की बिक्री

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/12/lenevo-phab2-pro-available-for-sale.htmlc

आखिरकार दुनिया का पहले टैंगो स्मार्टफोन लेनोवो फैब 2 प्रो आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले स्मार्टफोन को अगस्त में ऑनलाइन और सितंबर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर रिलीज़ किया जाना था। इसके बाद फोन की बिक्री अक्टूबर और फिर नवंबर तक के लिए टल गई। लेकिन आप अब इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर 499 डॉलर (करीब 33,300 रुपए) में खरीद सकते है। हालाँकि यह स्मार्टफोन अन्य बाज़ारों में कब तक मिलेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है


स्पेसिफिकेशन की बात की जाएं तो लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच का क्वाडएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 4050 mAh की बैटरी। फैब 2 प्रो में कुल चार कैमरे हैं। फ्रंट में 8 MP का कैमरा है। 16 MP का रियर आरजीबी कैमरा है। इसके अलावा एक डेप्थ सेंसिंग इंफ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा है। फैब 2 प्रो में 360 डिग्री का वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 4के वीडियो भी। फोन के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top