अगर आप भी स्मार्टफोन में ज्यादा गाने, फिल्में और फोटोज़ रखने का शोक रखते हैं लेकिन स्टोरेज नहीं होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में अगर आप ऐसा स्मार्टफोन लेने की सोच रहें हैं जो कम बजट में ज्यादा स्टोरज वाल समार्टफोन हो तो आपके लिए अच्छी खबर है। ज़ेन मोबाइल्स ने अपना शानदार बजट स्मार्टफोन ज़ेन सिनेमैक्स 2+ पेश किया है। कम कीमत में इस फोन में काफी बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं।
ज़ेन मोबाइल्स ने ज़ेन सिनेमैक्स 2+ लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन की कीमत 3,777 रुपए रखी गयी है। यह स्मार्टफोन आपको केवल शॉपक्लू पर मिलेगा। ज़ेन सिनेमैक्स 2+ बजट श्रेणी में स्मार्टफोन देखने वाले यूज़र्स के लिए शानदार है।
इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन में थोड़ा पुराना ओएस दिया गया है। साथ ही इसकी रैम भी 1 जीबी है, हालाँकि कम कीमत में यह काफी शानदार है। इस फोन के कुछ अन्य फीचर्स भी है यह स्मार्टफोन 5. 5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। आपको यह स्क्रीन कई महंगे फोन में नहीं मिलेगी। काम बजट में यह स्क्रीन कमाल का है। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप एंड्रायड पर काम करता है। इसमें 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 1 . 3 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ ही इसमें है 1 जीबी की रैम। फोन 3जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा, इसमें ब्लूटूथ और वाईफाई भी दिया गया है। इस फोन में 2900 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 3.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस बजट के हिसाब से यूज़र्स के लिए बेहतर है।
