तीसरे दिन चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए रईस है आगे या काबील?

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/01/3rdday-boxoffice-collection-of-kaabil-and-raees.html
फिल्म रईस और काबिल के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शऩ की रिपोर्ट्स आ गई हैं. एक बार फिर रईस भारी पड़े हैं, हालांकि इस शुक्रवार का कलेक्शन थोड़ा निराश करने वाला हो सकता है. दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज हुईं.

फिल्म काबिल ने जहां शुक्रवार को 9 करोड़ 77 लाख रुपये का कारोबार किया वहीं रईस ने 13 करोड़ 11 लाख रुपये का कारोबार किया. फिल्म रईस ने तीन दिन में करीब 60 लाख रुपये का कारोबार किया है वहीं काबिल ने तीन दिन में 39 करोड़ का कारोबार किया है.


फिल्म काबिल में अभिनेता ऋतिक रोशन और यामी गौतम लीड रोल में हैं दोनों ही फिल्म में अंधे हैं और एक खूबसूरत सी लव स्टोरी है. ऋतिक के लिए ये फिल्म इसलिए अहम हैं क्योंकि उनकी पिछली बिग बजट फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ नहीं चल पाई थी. और इस बार भी टक्कर सीधे शाहरुख खान से है. संजय गुप्ता का निर्देशन काफी अच्छा है. वो अपनी फिल्मों में सस्पेंस के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी ऐसा ही है. फिल्म में रोनित रॉय विलेन की किरदार में हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है.
वहीं फिल्म रईस में शाहरुख ने रउफ लाला का किरदार निभाया है. फिल्म में सनी लियोनी का एक आइटम सॉंग भी है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top