अगर आप अच्छा मिड रेंज स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो शायद आपकी नजर 10 से 15 हजार रुपए के स्मार्टफोन पर टिकी होगी। अधिकतर स्मार्टफोन मेकर कंपनियां भी इसी रेंज के बीच स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। चाहें बात करें हाल ही में आए शियोमी रेडमी नोट 4 की या फिर हुवाई ऑनर 8X और लेनेवो K6 Power, ये सभी स्मार्टफोन इसी रेंज में लॉन्च हैं। स्मार्टफोन की भरमार होने के कारण यह तय करना काफी मुश्किल है कि कौन सा फोन बेहतर होगा। यहां हम आपके इसी सवाल का जवाब देगें अपनी इस लिस्ट के जरिए जिसमें बताए गए हैं 10-15 हजार में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन
1] Xiaomi Redmi Note 4: कीमत- 9999 रुपए से 12999 रुपए
यह कंपनी के रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन का नया वर्जन है। फोन में 5.5-इंच फुल एचडी डिस्प्ले और क्वालकैम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। यह 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन की बैटरी 4100 mAh की है। यह फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल, 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल और 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल के साथ आता है। 2जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 9999 रुपए और 4 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 12999 रुपए है।फोन में 4100mAh की बैटरी और 5.5 इंच डिस्प्ले है. (Photo : Mi India)
2] Lenovo Z2 Plus: कीमत- 14,999 रुपए
फोन की कीमत में हाल ही में कटौती की गई है, जिसके बाद अब यह 15 हजार की कीमत के अंदर मिलता है। 17,999 रुपए की जगह अब फोन के 32 जीबी मॉडल की कीमत 14,999 रुपए है। फोन में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 820 चिप से लैस है। इस फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3500mAh की नॉन रिमूवेबल बैट्ररी दी गई है।लेनेवो जेड2 प्लस में 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।
ये हैं साल 2017 के सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स
3] Moto G4 Plus: कीमत- 14,999 रुपए
फोन गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 1.5 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3000 एमएएच की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 3जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज/2जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में आता है। 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 12999 रुपए और 3जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 14999 रुपए है।ये पहला ऐसा मोटो जी डिवाइस है, जो कर्व्ड बेक पैनल के बजाए, फ्लैट बैक पैनल के साथ आता है।
4] Lenovo K6 Power: कीमत- 11,999 रुपए
5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रेज्योल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल का है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 जीपीयू लगा है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। फोन में 4 जीबी की रैम के साथ 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है।फोन में 4,000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है,
