4GB RAM और 4000mAh बैट्री के साथ लेनोवो ने उतारा K6 स्मार्टफोन

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/01/lenovo-launched-k6-smartphone-with-4gbram-4000mahbattery.html

स्टाइलिश स्मार्टफोन के लिए जानी-मानी कंपनी लेनोवो ने एक और शानदार स्मार्टफोन बाजार में उतारा है तो आइये जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन की खासियत।

जी हां लेनोवो k6 के नाम से लांच हुई इस शानदार फ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 4GB रैम के साथ 1.4GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 430 चिपसेट से लैस किया गया है। वहीं अल्टीमेट पावरसेवर मोड और रिवर्स चार्ज जैसे फंक्शन्स दिए गए हैं। इसके हेडफोन और स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो बेहतरीन साउंड आउटपुट देते हैं। इतना ही नहीं इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


अच्छे फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही में वाइब शॉट सोनी IMX258 इमेज सेंसर, PDAF और LED फ़्लैश जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। वहीं अगर इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत मात्र 10,999 रुपए रखी गई है। 31 जनवरी से कस्टमर्स इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।इस शानदार स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें 4000 mAh की बैटरी लगाई गई है, जो 96.5 घंटों तक का म्यूजिक प्लैबैक और 13.6 घंटों का विडियो प्लेबैक देती है। 48 घंटों तक वॉइस कॉलिंग की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top