मारूति सुजुकी ने कारों की कीमत में बढ़ाये 8014 रूपये

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/01/maruti-suzuki-cars-hikes-prices-by-up-to-rs-8014.html

कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया ने विभिन्न माडल की अपनी कारों की कीमत में तत्काल प्रभाव से 8014 रूपये तक की वृद्धि कर दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी विभिन्न श्रेणियों की कारों की कीमत में तत्काल प्रभाव से वृद्धि की गई है। दिल्ली में शोरूम पर यह वृद्धि 1500 से 8014 रूपये तक की है।


बयान के मुताबिक कीमत बढाने का फैसला कच्चेमाल, परिवहन और प्रशासनिक लागतों में बढोतरी के कारण किया गया है। कंपनी छोटी कार आल्टो-800 से प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस मॉडल तक की बिक्री करती है जिनकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 2.45 लाख रूपये से 12.03 लाख रूपये तक है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में एसयूबी विटारा ब्रेजा के दाम 20000 रूपये और बलेनो के दाम 10000 रूपये बढाए थे। इसके अलावा कुछ अन्य माडलों के दामों में 1500-5000 रूपये तक की वृद्धि की गई थी।

हुंदै, महिंद्रा और अन्य कार विनिमार्ताओं ने भी लागत और विनिमय दर के प्रभाव की बात करते हुए जनवरी से कीमत वृद्धि की घोषणा की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top