बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ भारत में तो अच्छी कमाई कर ही रही है, साथ ही यह फिल्म पाकिस्तान में भी अच्छा कारोबार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने पहले विकेंड में धमाकेदार कमाई की है। ‘काबिल’ ने पाकिस्तानी पर बॉक्स ऑफिस पर पहले विकेंड में 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों से बैन हटने के बाद रिलीज होने वाली ‘काबिल’ पहली फिल्म है। इस लिहाज से इस कमाई को अच्छा माना जा रहा है। आपको बता दें कि शाहरुख खान कि फिल्म ‘रईस’ पाकिस्तान में बैन हो गई है जिसका सीधा फायदा ‘काबिल’ को मिलने की उम्मीद है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि ऋतिक की ‘काबिल’ अभी और अच्छी कमाई कर सकती है।
