कूलपैड ने लॉन्च किया नोट 3 S, कीमत 9,999 रुपए..

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/02/coolpad-launched-note-3s-at-rs.9999only.html

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड भारतीय ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए से कम की श्रेणी में एक बेहतरीन फोन ‘नोट 3 एस’ बाजार में उतार रही है। कूलपैड ने भारतीय बाजार में अब तक नोट-3 से लेकर मेगा-3 तक विभिन्न श्रेणियों में अन्य चीनी कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच अच्छी पैठ बना ली है। कूलपैड नोट 3 एस की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है और यह कूलपैड नोट 3 का अगला संस्करण है।

ये हैं कूलपैड नोट 3 एस के फीचर्स :

कंपनी ने इस फोन को 5.5 इंच आइपीडी एचडी 2.5डी कर्व डिस्पले के साथ लांच किया है, जो रंग बिखेरता है। यह फोन 1.4 गीगाहट्र्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 415 एमएसएम8929 प्रोसेसर से युक्त है और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी दी गई है, जिसे हाइब्रिड सिम कार्ड ट्रे में एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है। इन सब विशेषताओं की वजह से यह फोन काफी तेजी से काम करता है और एकसाथ बहुत सारे एप खोलने तथा भारी गेम खेलने के बावजूद भी धीमा नहीं होता। साथ ही लगातार प्रयोग करने के बाद भी यह फोन गर्म नहीं होता है।

Huawei ने लांच किया हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन


फोन में 2500 एमएएच की नानरिमूवल बैटरी लगी हुई है और सामान्य प्रयोग करने पर इसे 10 से 15 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बड़े स्क्रीन साइज को देखते हुए लगातार फोन का प्रयोग करने से बैटरी जल्द समाप्त हो सकता है। ख़ास बात यह है कि फोन चार्ज होने में कम समय लेता है और केवल 44 मिनट में फोन पूरी तरह चार्ज हो जाता है। कूलपैड नोट 3 एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है, जो दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीर लेने में सक्षम है। इसका 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उजाले में अच्छी तस्वीर ले सकता है। फोन के पीछे लगा फिंगर प्रिंट सेंसर फोन को बड़ी आसानी से अनलॉक कर पाने में सक्षम है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top