टी- 20 क्रिकेट में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, मोहीत अहलावत ने महज 72 गेंद पर बनाए 300 रन

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/02/mohit-ahlawat-makes-triple-century-in-just-72balls.html

दिल्ली में खेले गए लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट फ्रेंड्स प्रीमियर लीग में दिल्ली रणजी टीम में खेले चुके 21 साल के बल्लेबाज़ मोहित अहलावत ने टी- 20 क्रिकेट में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इस लोकल टी- 20 टूर्नामेंट में मोहित अहलावत ने धमाकेदार पारी खेलते हुए केवल 72 गेंदों पर तूफानी 300 रन की पारी खेल दी है।


अपनी करिश्माई पारी मे मोहित ने 39ल छक्के और 14 चौके जमाए हैं। पूर्वी दिल्ली के ललिता पार्क में खेले गए इस मैच में मोहित अहलावत मावी इलेवन के तरफ से खेल रहे थे। मावी इलेवन ने मोहित अहलावत के इस रिकॉर्ड पारी के बौदलत 20 ओवर में 416 रन बना डाले। मोहित ने यह रिकॉर्ड फ्रैंड्स इलेवन टीम के खिलाफ बनाया है। वैसे आपको बता दैं कि मोहित का यह रिकॉर्ड टी- 20 क्रिकेट में सबसे बड़ा है वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल ने 175 रन टी- 20 क्रिकेट मे बनाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top