विवो Y66 स्मार्टफोन अगले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है. दरअसल विवो 17 मार्च को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है और उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी विवो Y66 स्मार्टफ़ोन को पेश करे. वैसे कंपनी ने इस इवेंट के लिए मीडिया को इन वाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं. अभी हाल ही में यह स्मार्टफ़ोन एक भारतीय रिसेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था. इसे क्राउन गोल्ड और रोज गोल्ड रंग में देखा गया था और इसकी कीमत Rs. 14,980 है.
इसके साथ ही बता दें कि यह फ़ोन एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 3000mAh की बैटरी भी मौजूद है, जो क्विक चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है. इस फ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मौजूद है. साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह एक 4G VoLTE ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है. इसमें ब्लूटूथ 4.1, एक माइक्रो USB पोर्ट, वाईफाई, GPS जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसका वजन 155 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.6mm है.
