भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन ने अपने एडमायर सीरीज का नया फोन लांच किया है। इस फोन का नाम जेन एडमायर सेंस रखा है। यह फोन ब्लू और गोल्ड दो कलर में उपलब्ध है। हाल ही में जेन एडमायर जॉय को लांच किया था जिसे शॉपक्लूज मैं बेचा गया था।
इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 1GB रैम 8GB इंटरनल स्टोरेज और एंड्रॉयड मार्शमैलो है। इस फोन में केवल एक सिम सपोर्ट करेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसके पीछे का कैमरा 5 मेगापिक्सेल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सेल है। नीचे इस फोन का स्पेसिफिकेशन विस्तार से दिया गया है। फोन के ओवरऑल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका स्पेसिफिकेशन एवरेज है। इस फोन की हाईलाइट इसका 4G वोल्टी और फिंगरप्रिंट सेंसर है। देखना यह है कि फ़ोन लोगों को कितना पसंद आता है।
