देशी मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा शुक्रवार को अपना पहला 4G टैबलेट 'IvoryS 4G' लांच किया। इसका उपयोग काम और मनोरंजन दोनों के लिए हो सकता है। 8799 रुपये के प्रमुख खासियतों में है सात इंच का एचडी डिस्प्ले, एक गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर, एक जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह डुअल सिम डिवाइस 4G, 3G और 2G को सपोर्ट करता है और इसमें 3000 एमएएच बैटरी लगाई गई है.
डिवाइस में 5 मेगापिक्सेल ऑटो-फोकस रियर कैमरा और 3.2 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फुल HD वीडियो प्लेबैक और रिकॉर्डिंग की भी सुविधा ह। जल्द ही ये रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध हो जायेगा।